Publish Date: | Fri, 13 May 2022 06:57 PM (IST)
विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। चारों तरफ इस मूवी पर बात की जा रही है। दर्शकों से इस फिल्म को बेहद प्यार मिल रहा है। कोविड महामारी के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। अब ‘द कश्मीर फाइल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर 13 मई को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड में रिलीज होगी। खास तौर पर अनुपम खेर (Anupam Kher) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) स्टारर इस फिल्म का ओटीटी पर इंडियन साइन लैंग्वेंज में भी प्रीमियर किया जा रहा है।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
हाल ही में जी5 ने मुंबई में इंडियन साइन लैंग्वेज में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। जिसे देखने के लिए 500 ऐसे लोग आए। जिनकी सुनने की क्षमता बहुत कम थी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, एक्ट्रेस पल्लवी जोशी और एक्टर दर्शन कुमार शामिल हुए।
फिल्म ने रिकॉर्ड किया अपने नाम
साथ ही जी5 ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ओटीटी कंपनी साइन लैंग्वेज के साथ कमर्शियल फिल्म को रिलीज करने वाली पहली प्लेटफॉर्म बन गई है। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हमें खुशी है कि द कश्मीर फाइल्स दुनिया भर में लोगों तक पहुंची है। अब जी5 के अनोखे कदम के साथ साइन लैंग्वेज में उपलब्ध होगी। यह एक कहानी है, जिसे सबको बताया जाना चाहिए।
मुंबई में कॉन्सर्ट का आयोजन
इस बीच मुंबई में द कश्मीर फाइल्स कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। विवेक और उनकी वाइफ पल्लवी जोशी ने कॉन्सर्ट में प्रेजेंटेशन दिया। हाल ही में विवेट ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। बताया कि इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का बैकग्राउंड संगीत इतना लोकप्रिय हुआ है।
A long day of rehearsals. I promise you an unforgettable experience. It’s more heart-wrenching than the film.
Tomm, 3rd May at Royal Opera House.
Only few seats left. Register now: https://t.co/wzv217AwTx pic.twitter.com/V1V4YtWgBV
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 12, 2022
Posted By: Shailendra Kumar